दमण। भारतीय जनता पार्टी दमण जिला के दुनेठा मंडल मे आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण का कार्यक्रम रखा गया था, इस कार्यक्रम का आयोजन संजय भाई पटेल और रमेश भाई भंडारी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम मे अतिथिविशेष के रूप मे प्रदेश के सांसद लालूभाई पटेल ( Lalubhai Patel (M.P) उपस्थित रहे।
सांसद ( Lalubhai Patel (M.P) ने उपस्थितों को सबोधित करते हुए कहा की कोरोना एक वैश्विक महामारी बन गया है और ऐसे मे इसके उपचार के लिये व्यक्ति को भारतीय परंपरा अनुसार सात्विक भोजन व सयमित जीवन जीना चाहिए और रोग प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाने के लिये हमारे आयुर्वेद मे बताये गये उपचार का अनुसरण करने से इस कोरोना को हम आसानी से हरा सकते है।
वही दूसरी और सामने आए फोटो को देख कर लगता है की काढ़ा बाटते वक्त किसी ने सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन नहीं किया या तो इन्हे लगता है काढ़ा बाटने वाले को सोशल डिस्टेन्सिंग रखने की कोई जरूरत नहीं! वैसे यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी ( BJP ) भाजपा द्वारा रखे गए कई कार्यक्रमों के ऐसे फोटो सामने आते रहे है और जनता उक्त फोटो को देखकर चिंता भी करती रही है और हंसी भी उड़ाती रही है। जनता को लगता है यह सब फोटो के लिए है। चुनाव आने वाला है और चुनाव में शराब वितरण से भला कोन इंकार कर सकता है। लेकिन यह कोरोना काल है इस लिए नेता काढ़ा वितरण का कार्यक्रम कर जनता को अपनी और आकर्षित कर रहे है।
सांसद ( Lalubhai Patel (M.P) कहते है की ख़ुशी है की आज दुनेठा के हमारे भाजपा के कार्यकर्ता ने काढ़ा वितरण का आयोजन करके एक जन जागृति अभियान मे लोगो को आयुर्वेद का महत्त्व समजा रहे है। और हमारे दमण जिला भाजपा अध्यक्ष अस्पी भाई और उनकी टीम हर मंडल मे ऐसे कार्यक्रम कर रही है मे उन्हें बधाई व अभिनंदन देता हु। सांसद ( Lalubhai Patel (M.P) ने बस फ़ोटो खिचवाने में भूल कर दी और अब जनता इसी भूल पर प्रशासन से सवाल कर रही है। फोटो एक हो तो समझमे भी आता है गलती एक बार होती है बात कुछ और होती, लेकिन तस्वीरों का पुलिंदा बता रहा है दमण में कोरोना क्यों बढ़ा! लेकिन अब इन्हे कोन समझाए की काढ़ा बटने से क्या होगा यदि सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन ही नहीं किया।
जनता अपनी अपनी दुकानों में भी सोशल डिस्टेन्सिंग ना रखे तो पुलिस डंडा चलाने से नहीं कतराती और भाजपा के कार्यकर्ता खुलेआम सड़कों में सोशल डिस्टेन्सिंग की धज्जिया उड़ाए तो भी उन पर कोई कार्यवाही ना हो, यह बात तो ठीक नहीं। कोरोना से सभी परेशान है सब इसे रोकना और खत्म करना चाहते है लेकिन ऐसे सोशल डिस्टेन्सिंग की धज्जिया उड़ाकर तो यह मुमकिन नहीं लगता। भाजपा की आला कमान को चाहिए की वह अपने अपने कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेन्सिंग का सख्ती से पालन करने का एक लिखित निर्देश जारी करें ताकि कोरोना काल में कोरोना को बढ्ने से रोका जा सके।




