वलसाड : अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्तों से भरे बस पर किये गये आतंकी हमला में वलसाड जिला के 3 भक्तों की मौत होने के बाद तमाम मृतकों को श्रद्धांजलि देने एवं आतंकवादी हमला के विरोध में बुधवार को वलसाड व्यापारी मंडल द्वारा वलसाड बंद का ऐलान किया गया था. जिसे लेकर बुधवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर इस घटना का विरोध किया. सुबह से ही वलसाड में सभी दुकानें बंद नजर आयी. जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए गोलीबारी जैसी घटना के विरोध में बुधवार वलसाड व्यापारी एसोसिएशन द्वारा वलसाड बंद का ऐलान किया गया था. जिसे लेकर आज सुबह से ही वलसाड के तमाम बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोली एवं वलसाड टावर रोड पर आतंकवादी विरोधी सूत्रोच्चार किया साथ ही भारत माता की जय का नारा लगाया गया. उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा में हुए हमला में वलसाड जिला की तीन यात्रियों की मौत हुई है. जिसमें वलसाड मदनवाड की लक्ष्मीबेन, उदवाडा की सुरेखाबेन एवं कुंता-वडोली के रतिलालभाई शामिल थे. बुधवार को वलसाड की तमाम दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं. इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसे लेकर पुलिस भी चुस्त नजर आयी.
अमरनाथ यात्रा के आतंकी हमले के विरोध में वलसाड बंद, मृतक के परिजनों को दिए गए 10 लाख का चेक
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला में मृतक लक्ष्मीबेन के परिजनों को दिया गया 10 लाख का चेक
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गत 10 जुलाई-2017 को अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमला में सात यात्रियों की मौत हो गयी थी. जिसमें वलसाड की लक्ष्मीबेन एस. पटेल की भी मृत्यु हुई थी. उनके परिवारजनों को 10 लाख रूपये के सहाय का चेक सांसद डॉ.के.सी.पटेल, विधायक भरतभाई पटेल, तालुका पंचायत प्रमुख प्रवीणभाई पटेल, प्रांत अधिकारी के.जे.भगोरा, मामलतदार रामभाई, वलसाड नगरपालिका प्रमुख सोनलबेन सोलंकी की उपस्थिति में दिया गया. इस दौरान नगरपालिका के सदस्यों सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहें. उल्लेखनीय है कि राज्य के मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी ने मृतक के परिवारजनों को 10 लाख एवं घायल यात्रियों को दो लाख रूपये की सहाय की घोषणा की थी.