भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार शाम को जारी की। पहली सूची में 20 राज्यों के 184 उम्मीदवारों के नामों की जगह दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधी नगर सीट से उम्मीदवार होंगे। गांधी नगर सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते रहे हैं। अमित शाह फिलवक्त राज्यसभा के सदस्य हैं।
भाजपा की इस सूची में बड़े नाम भी शामिल हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से, विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह गाजियबाद से, केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह को बागपत से, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से टिकट दिया गया है। इन दिग्गजों की सीटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं इस बार यूपी के छह मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं मिला है। हाई प्रोफाइल गौतम बुद्ध नगर सीट से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को टिकट मिला है। शर्मा के बारे में चर्चा थी कि उन्हें किसी और सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
भाजपा की पहली सूची में नटु पटेल का नाम भी है। नटु पटेल को भाजपा ने तीसरी बार दादरा नगर हवेली से उम्मीदवारी का मौका दिया है इससे पहले नटु पटेल दो बार लोक सभा चुनाव जीत चुके है वर्ष 2009 तथा वर्ष 2014 के लोक सभा जीतने के बाद नटु पटेल को वर्ष 2019 में उम्मीदवार बनाया है। नटु पटेल के नाम पर भाजपा द्वारा आधिकारिक तौर पर मुहर लगते ही नटु पटेल को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिलनी शुरू हो गई है।
1st PRESS RELEASE of Lok Sa… by on Scribd