
दमण-दीव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल, अंदमान-निकोबार कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, लक्षद्वीप कांग्रेस अध्यक्ष हमुदुल्ला सईद, चंडीगढ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबरा सहित के प्रदेश अध्यक्ष इस फोरम में रहेंगे शामिल
नई दिल्ली 18 मार्च। सभी केन्द्रशासित प्रदेशों की आवाज को अब एक-दूसरे का साथ मिलेगा। सभी केन्द्रशासित प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्षों ने केन्द्रशासित प्रदेशों को जोडकर एक फोरम तैयार किया है। इस फोरम में दमण-दीव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल, अंदमान-निकोबार कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, लक्षद्वीप कांग्रेस अध्यक्ष हमुदुल्ला सईद, चंडीगढ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबरा सहित के प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहेंगे। गौरतलब है कि केन्द्रशासित प्रदेश सीधे केन्द्र सरकार के अधीन आते है। छोटे से प्रदेश होने के चलते केन्द्रशासित प्रदेशों की आवाजों को दिल्ली दरबार में कई बार अनसुना किया जाता है। ज्यादातर सभी केन्द्रशासित प्रदेशों की समस्याओं एवं जनअपेक्षाओं एक जैसी ही होती है। ऐसे में अब सभी केन्द्रशासित प्रदेशों को जोडकर फोरम बनाने का फॉर्मुला सभी प्रदेशों के लिए फायदेमंद रहेगा। दमण-दीव की बात करे तो दमण-दीव की आवाज को अब सभी केन्द्रशासित प्रदेशों का सीधा समर्थन मिल सकेगा