दमन से गुजरात में शराब तस्करी जारी, एक बार एलसीबी ने तीन को पकड़ा

वलसाड एलसीबी की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफतार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वलसाड पुलिस अधीक्षक की सूचना एवं मार्गदर्शन के तहत एल.सी.बी. वलसाड के इंचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर एम.एम.सरवैया तथा एल.सी.बी. स्टॉफ वापी विस्तार में प्रोही. गुनाह के संबंध में पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान वापी-दमण रोड, दाभेल चेकपोस्ट के पास आने पर अ.हे.कां. अल्लारखु को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर कुंता गांव में वैभव वाटर पार्क के सामने हलपतिवास में रोड पर स्थित अजीतभाई गोविंदभाई हलपति के मकान में प्रोही. गुनाह के संबंध में हाउस रेड करने पर करीब 32 वर्षीय आरोपी रतिलाल उर्फ रत्यो नगीनभाई हलपति, 20 वर्षीय प्रतिक वेस्ताभाई हलपति एवं करीब 18 वर्षीय कार्तिक मुकेशभाई हलपति, सभी रहवासी-नानी वाकंड दमण को एक सफेद कलर के बोलेरो पीकअप वैन बिना नंबर की जिसका चेचीस नंबर एमएआईजेडटी2जीएलकेजी 2एच26129 तथा इंजन नंबर जीएलजी4461304 के अंदर बनाये गये चोर खाना में तथा अजीत हलपति के घर के ओटला पर बिना पास परमिट के व्हीस्की तथा टीन बीयर के बॉक्स नंग-35 तथा छुटा बॉटल मिलाकर कुल 1960 नंग, जिसकी कीमत करीब 1,02,800 रूपये है, इसके साथ ही करीब 20,500 रूपये की तीन मोबाइल तथा बोलेरो पीकअप वैन की कीमत करीब 3,00,000 रूपये सहित कुल मिलाकर 4,23,300 का माल-सामान बरामद किया. यह जत्था भरवाने वाला तथा मंगाने वाला नहीं पकड़ा गया है. आरोपियों एक-दूसरे का सहयोग कर यह गुनाह किये है, जिनके विरूद्ध वापी टाउन पुलिस स्टेशन में प्रोही. एक्ट की धाराओं के तहत अ.हे.कां. अल्लारखु अमीर ने फरियाद दर्ज कराया है. इस मामले में आगे की जांच वापी टाउन पुलिस कर रही है. इस कार्यवाही में एलसीबी स्टॉफ के ए.एस.आई. हसमुखभाई तथा अ.हे.कां. विक्रमभाई, पुलिस कांस्टेबल अजयभाई तथा बहादूर सिंह शामिल थे.