संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में आज उल्लासपूर्वक 66 व मुक्ति दिवस मनाया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश 2 अगस्त 1954 को पुर्तगाली कब्ज़े से मुक्त हुआ था। इस अवसर पर दादरा नगर हवेली, समाहर्तालय में आयोजित केंद्रीय समारोह में संध प्रदेश दमण-दीव ओर दादरा नगर हवेली के माननीय प्रशासक प्रफुल पटेल मुख्या अतिथि ओर दानह सांसद श्री मोहन डेलकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तथा सदस्य गण सिलवासा नगर पालिका अध्यक्ष तथा सदस्य गण दोनों संध प्रदेशों की प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी गण, स्वतन्त्रता सेनानी, विध्यार्थी व आम जनता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में दादरा नगर हवेली के सांसद श्री मोहन डेलकर ने अपने अभिभाषण में सभी को शुभकामनाएँ देते हुए प्रशासक महोदय द्वारा इस प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की इसके पश्चात अपने अभिभाषण में माननीय प्रशासक महोदय ने सभी का स्वागत करते हुए मुक्ति दिवस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएँ और बधाई दी। और कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत प्रशंसा हो रही है कि इस प्रदेश में प्रथम वर्ष का एमबीबीएस का पहला बेच 150 सीटों के साथ आरंभ होने जा रहा है इसके साथ ही अक्षय पात्र फाउंडेशन के अंतर्गत प्रदेश में बालको को पोस्टिक और स्वास्थ्य प्रद भोजन देने के लिए सेंतरलाइज़ किचन शुरू हो गया है मुझे बताते हुए भी बहोत ख़ुशी हो रही है कि प्रथम श्रेणी के साथ स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सिलवसा का चयन किया गया ओर 4287 शहरों में से स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में 239 में रेंक प्राप्त की।
इस वर्ष माननीय प्रधान मंत्री जी द्वारा 1400 करोड़ के खर्च की लागत से विकाशसील योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। 22.42 करोड़ की लागत से दादरा पटेलाद में इंटीग्रेटेड वाटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया ताकि घर घर में पानी की समस्या का निवारण हो सके।
अंत में प्रशासक महोदय ने स्थानीय प्रतिनिधियों, स्वतन्त्रता सेनानियों, उधोगपतियों व सामान्य जनता को प्रदेश के सग्रह विकास में उनके समर्थन के लिए कृतज्ञता ओर प्रसन्न्त्ता व्यक्त की। दादरा नगर हवेली की जनता को 66 वे मुक्ति दिवस की शुभकामनाओं के साथ माननीय प्रशासक का संबोधन समाप्त हुआ। अंत में उन्होने बाल भवन सिलवसा द्वारा प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले स्कूली छात्रो के साथ फोटो खिचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सीताराम गवली एवं नटु पटेल उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।