दमन की ओधोगिक इकाइयों में काम कर रहे श्रमिकों के नाम पर करोड़ो का काला धन सफ़ेद… सूखा पटेल और अनिल अग्रवाल का नाम जोरों पर।

दमन की जनता भले ही मात्र कुछ हजार रुपयों के लिए घंटो लाइन में लगी हो, लेकिन कुछ लोगों ने मानों बिना लाइन में खड़े हुए भी बेंक से नोट बदलवाने और काले धन को सफ़ेद करने का अच्छा-खासा जुगाड़ लगा दिया है, हालांकि जुगाड़ लगाने वालों की फेहरिस्त तो काफी लंबित है तथा इस जुगाड़ में अभी तक कई बड़े बड़े नाम बाजार गरम कर रहे है लेकिन सर्वाधिक चर्चा में नाम है सुरेश पटेल उर्फ सुखभाई का और अनिल अग्रवाल का। सुरेश पटेल उर्फ सूखा पटेल के साथ साथ काले धन को सफ़ेद करने में अनिल अग्रवाल के नाम के चर्चे जोरों पर है। बताया जाता है कि दमन कि ओधोगिक इकाइयों द्वारा श्रमिकों को मिलने वाले वेतन को अपने पास रख, तथा उस वेतन के बदले अपने काले धन कि अदलाबदली कर सुरेश पटेल, अनिल अग्रवाल सरकार और प्रशासन कि आँखों में धूल झोंक कर सरकार और प्रशासन को चुना लगा रहे है। आयकर विभाग इस मामले में ध्यान देने कि जरूरत अन्यथा दमन में ऐसे काले धन के बादशाहों कि कमी नहीं है। वैसे इस मामले की वास्तविकता जानने के लिए जांच की आवश्यकता।

इस मामले की तह तक जाने के लिए आयकर विभाग को चाहिए की वह दमन की बेंको के साथ दमन के उधोगों पर भी अपनी पेनी नजरे रखे। और आकार विभाग को साथ ही साथ इस मामले में तत्काल जांच करने की भी जरूरत है की सुरेश पटेल उर्फ सूखा पटेल के पास कुल कितना काला धन है और अनिल अग्रवाल के अलावा सूखा पटेल और किस किस के साथ से अपने काले धन को सफ़ेद करने के जुगाड़ में लगे है?

हालांकि अब तक रकम का कोई आंकड़ा क्रांति भास्कर के पास नहीं आया है लेकिन क्रांति भास्कर  की टिम इस मामले में जांकारिया हांसील करने में लगी है जल्द इस मामले में आगे भी बड़े खुलासे होनी संभावना बताई जा रही है।

दमन में कोन कोन कर रहा है काले धन को सफ़ेद ? कैसे हो रहा है काला धन सेफेद ? अब तक कितना काला धन सफ़ेद किया गया ? और कोन कोन से नेताओं ने अपने काले धन को सफ़ेद किया ? जल्द पूरा भांडा फोड़ करेगी क्रांति भास्कर।

Kranti Bhaskar - Daman News, Silvassa News, Vapi News and Valsad News | सूखा के नाम पर भीमपोर में टपोरिगीरी... image 3