दिनांक 17 मार्च 2019 को मोहन डेलकर द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया गया था, उक्त प्रेस नोट में मोहन डेलकर ने अपने आप को गृह मंत्री के सलाहकार समिति का सदस्य बताया। अब मोहन डेलकर गृह मंत्री सलाहकार समिति के सदस्य है या नहीं? यह जानने के लिए, दिनांक 17 मार्च 2019 को, क्रांति भास्कर द्वारा मोहन डेलकर के साथ फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोहन डेलकर से बात नहीं हुई। इसके बाद दिनांक 17 मार्च 2019 को, मोहन डेलकर के सहायक माने जाने वाले पंकज शर्मा के व्हात्सप्प पर क्रांति भास्कर द्वारा उक्त प्रेस नोट के संबंध में सवाल किया गया की क्या अभी भी मोहन डेलकर गृह मंत्री सलहकार समिति के सदस्य है? पंकज शर्मा की और से इसका जवाब आज तक नहीं मिला।
इसके बाद क्रांति भास्कर ने उक्त मामले में पड़ताल जारी रखी। उक्त सलहकार समिति में कोन कोन सदस्य है? तथा मोहन डेलकर सदस्य है या नहीं? यह जानने के लिए दिनांक 17-03-2019 को क्रांति भास्कर द्वारा नटु पटेल से भी फोन पर बात की गई, लेकिन नटु पटेल ने कहा की इस वक्त इसकी पूर्ण जानकारी उनके पास नहीं है। इसके बाद जब सिलवसा नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश चोहान से बात हुई, तो राकेश चोहान ने बताया की इस वक्त मोहन डेलकर उक्त सलाहकार समिति में सदस्य नहीं है। राकेश चौहान द्वारा यह तो पता चल गया की मोहन डेलकर उक्त समिति के सदस्य नहीं है, लेकिन इस बात की पुख्ता जानकारी और गृह मंत्रालय द्वारा जारी सलाहकार समिति के सदस्यो की सूची क्रांति भास्कर को दिनांक 30 मार्च 2019 को मिली। उक्त सूची के साथ इसी मामले में कुछ और जानकारियाँ भी मिली है। जानकारी मिली है कि मोहन डेलकर द्वारा 17-03-2019 को जारी प्रेस नोट पर, प्रशासन से शिकायत की गई है और प्रशासन द्वारा शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मोहन डेलकर को 48 घंटो में जवाब देने का नोटिस भी जारी किया गया है।
दिनांक 20 मार्च 2019 को सुधीर रमण पाठक द्वारा, दादरा नगर हवेली के जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई की मोहन डेलकर द्वारा आदर्श आचार संहिता का उलंधन किया गया है तथा मोहन डेलकर अपने आप को गृह मंत्री के सलाहकार समिति का सदस्य बताकर, दादरा नगर हवेली की जनता को गुमराह कर रहे रहे है।
उक्त शिकायत में दादरा नगर हवेली के जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया गया की गृह मंत्रालय द्वारा जारी सलाहकार समिति की सूची में मोहन डेलकर का नाम शामिल नहीं है फिर भी मोहन डेलकर अपने आप को सलहकार समिति का सदस्य बताकर आचार संहिता का उलंधन भी कर रहे है और जनता में भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह भी कर रहे है। दादरा नगर हवेली के जिला निर्वाचन अधिकारी को की गई शिकायत के साथ, मोहन डेलकर द्वारा दिनांक 17 मार्च 2019 को जारी प्रेस नोट तथा गृह मंत्रालय द्वारा जारी सलहकार समिति के सदस्यो की सूची भी प्रमाण के रूप में संलग्न की गई। दादरा नगर हवेली के जिला निर्वाचन अधिकारी को की गई शिकायत के बाद, दिनांक 27 मार्च 2019 को दादरा नगर हवेली प्रशासन द्वारा मोहन डेलकर को नोटिस जारी कर 48 घंटे में नोटिस का जवाब मांगा है। मोहन डेलकर ने उक्त नोटिस का जवाब दिया है या नहीं यह तो नहीं पता, लेकिन इस नोटिस से यह तो पता चल ही गया की प्रशासन जाग रही है और इस बार चुनाव में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हो पाएगी। शेष फिर


