
सिलवासा। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली समाहर्ता कार्यालय को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। समाहर्तालय से ट्विटर पर ट्वीट कर जानकारी दी गई कि ( Dadra Nagar Haveli, Collector Office) दादरा नगर हवेली समाहर्ता कार्यालय का एक कर्मचारी ( Covid-19 ) कोरोना पॉज़िटिव पाया गया। उक्त स्टाफ को आइसोलेशन में रखा गया है और निकट संपर्को कि जांच की जा रही है।
समाहर्तालय को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया हैIएक कर्मचारी आज COVID-19 संक्रमित पाया गयाIउक्त स्टाफ को आइसोलेशन में रखा गया है और निकट संपर्कों की जांच की जा रही है।
— Collector DNH (@CollectorDnh) July 22, 2020
दादरा नगर हवेली से आई यह खबर काफी चिंता जनक है क्यों कि ( Dadra Nagar Haveli ) दादरा नगर हवेली समाहर्तालय का स्टाफ कितने लोगो के संपर्क में आया होगा यह सवाल लोगो को परेशान कर रहा है।