दानह कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी किया

दादरा नगर हवेली कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र में 72 हजार रुपए गरीब महिला के खाता में डालने जैसे कई मुद्दे शामिल है। इस संबंध में बुधवार को अथोला स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें घोषणा-पत्र जारी किया।

कांग्रेस उम्मीदवार प्रभु टोकिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस गरीब महिलाओं के खाते में 72 हजार रुपए जमा करायेगी एवं पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरा में लायेगी, जिससे इसका भाव घट सके। इसी तरह से स्थानिक मुद्दों में डेलीवेजिस कामदारों को कायमी करायेंगे। प्रदेश में विधानसभा लाया जाएगा जैसे लगभग 18 मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिम्बोल पर चुने गये जिला पंचायत के 134 सदस्यों, सरपंचों एवं एसएमसी के चार सदस्यों को पार्टी विरोधी काम के लिए नोटिस दिया गया है, प्रभु टोकिया ने कहा कि हमें लोगों का सहकार मिल रहा है और हमारा विजय निश्चित है।