दादरा नगर हवेली के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी फॉर्म भरने के अंतिम दिन गुरुवार को कांग्रेस के उम्मीदवार प्रभु टोकिया ने अपना नामांकन फॉर्म जमा कर दिया है। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली कांग्रेस से मोहन डेलकर के इस्तीफ़े के बाद, यह साफ़ हो गया था की कांग्रेस दादरा नगर हवेली से प्रभु टोकिया को मैदान में उतारेगी।
दादरा नगर हवेली लोकसभा से नामांकन के बाद प्रभु टोकिया ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मानती है, पूरे देश मे सभी समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी है, जिसके उम्मीदवार के रूप में मैने दानह लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी फॉर्म भरा है।
उल्लेखनीय है कि संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में इस वक्त कांग्रेस, भाजपा, शिवसेना एवं अपक्ष उम्मीदवार के बीच जंग है। तमाम नेताओं ने अपने जीत का दावा कर रहे है। आखिर में प्रजा किसे विजयी बनाती है यह तो 23 मई को ही पता चलेगा।