अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर का होगा दानह दौरा 

सिलवासा : संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी की अध्यक्षता में शनिवार को सिलवासा स्थित सांसद कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें पंडीत दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाये गये जनसम्पर्क अभियान की जानकारी ली. इस दौरान सिलवसा नगरपालिका विस्तार तथा दादरा एवं नगर हवेली के 20 मंडलों में चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान में सभी विस्तारों के प्रभारी, मंडल प्रमुख तथा भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पंडीत दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी के बारे में लोगों को जानकारी दी और जगह-जगह उनके फोटों के स्टीकर लगाये. साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 3 साल की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गयी और उनकी राय ली. अभी तक के सम्पर्क के अनुसार दादरा एवं नगर हवेली के सभी गांवों में हर घर में भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है. इस बैठक में उपस्थित भाजपा प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी ने बताया कि यह अभियान आगामी 24 जून तक निरंतर चलाना है और 25 जून को उन्होंने फिर से बैठक का आयोजन करने के लिए कहा.
भाजपा जनसम्पर्क अभियान के संदर्भ में हुई बैठक 
आगामी 21 जून-2017 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिर के दादरा एवं नगर हवेली के दौरे के विषय में रघुनाथ कुलकर्णी ने कहा कि मंत्रीजी दानह में आयोजित होने वाले योग शिविर में भाग लेंगे. ज्ञात हो कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दानह की सभी स्कूल, कॉलेज और दादरा नगर हवेली के सभी विस्तारों में योग शिविर का आयोजन किया जाता है. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी योग शिविरंों में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाये. शनिवार को हुई बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी और प्रदेश अध्यक्ष हसमुखभाई भंडारी के साथ भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री विवेक दाढ़कर, पूर्व सांसद सीताराम गवली, नगरपालिका उपाध्यक्ष अजय देसाई, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र देवरे, शैलेंद्र सिन्हा, सचिव कुंदनबेन कलोला, कोषाध्यक्ष विरेंद्र राजपुरोहित एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.