दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को अपक्ष उम्मीदवार ने फॉर्म भरा है। ज्ञात हो कि संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है। इसके तहत दीपक कुराडा ने शुक्रवार को पहला नामांकन अपक्ष उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया है।
निर्दलीय उम्मीदवार दीपक कुराडा, अपने घर से करीब 200 से अधिक बाइक चालक समर्थकों के साथ रैली का आयोजन कर नामांकन के लिए निकले, जब यह रैली सिलवासा के हद में पहुंची तो पुलिस ने रैली को रोका और रैली में शामिल जिन बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहने थे उनका चालान काटा गया और रोकड रकम वसूल किया गया। इसके बाद रैली सिलवासा कलेक्टर कार्यालय पर पहुंची, जहां पर दीपक कुराडा ने कलेक्टर को अपना नामांकन फॉर्म सौंपा।