दादरा नगर हवेली के नेता मोहन डेलकर ने मंगलवार को अपक्ष उम्मीदवारी दर्ज करायी है। इस दौरान व्यक्ति विशेष के रूप में भावना का प्रतिबिंब देखने को मिला, हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ देखी गई। सभी समाज, धर्म एवं संप्रदाय के लोगों का मोहन डेलकर को अभुतपूर्व समर्थन मिला। कार्यकर्ताओं ने मैं हूं मोहन डेलकर के नारा देकर वातावरण गुंजा दिया। नामांकन के बाद प्रदेश की जनता का एवं अपने समर्थकों का भारी समर्थन के बदले डेलकर ने आभार माना और सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का इसी प्रकार का साथ-सहकार मिलेगा तो 1989 की तरह फिर से एक नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की तरफ से मिल रहे प्यार को आज मैं मेरा पक्ष और भरपूर सहयोग को मेरा निशान मानकर चल रहा हूं। जनता की अपेक्षाओं एवं विश्वास में खरा उतरने का प्रमाणिकता से प्रयास करूंगा।
अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए मोहन डेलकर ने जनता के बीच ले जाने वाले कई असरकारक मुद्दों का वर्णन किया, जिसमें सर्वप्रथम बेरोजगारी की समस्या का निराकरण लाने की बात कही, वही प्रदेश में उत्पन्न तमाम समस्यांओं का एकमात्र निराकरण विधानसभा है इसके लिए आवाज बुलंद किया जाएगा ऐसा विश्वास दिया।
उल्लेखनीय है कि दादरा नगर हवेली के इतिहास में कोई भी उम्मीदवार की उम्मीदवारी पत्रक भरने के वक्त यह सबसे बड़ी भीड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे मोहन डेलकर की व्यक्ति विशेष के रूप में लोकचाहना का उत्तम उदाहरण होने का फलित होता है। मोहन डेलकर ने दोपहर में अपने समर्थकों के साथ सिलवासा कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और उन्हेांने जिला कलेक्टर कन्नन गोपीनाथन को अपना नामांकन पत्र सौंपा है।
