दमण-दीव सांसद लालू पटेल द्वारा कल मोटी दमण में लोकसभा बाधित के नाम पर उपवास पर बैठने को दमण-दीव कांग्रेस ने नौटंकी बताते हुए कहा है कि सांसद लालू पटेल के आह्वान पर सिर्फ 50 लोग इकट्ठा हुए, जिसमें 45 तो भाजपा के नेता और पदाधिकारी ही थे। अगर सांसद लालू पटेल दमण-दीव की जनता की समस्याओं के लिए उपवास और धरना करते तो 50 नहीं 50000 लोग साथ आते। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने कहा कि लालू पटेल दमण-दीव के स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, छात्रों को लैपटॉप दिलवाने, दीव के किसानों को खेती का अधिकार दिलाने, बंद पड़े वाइन शॉप और बार एंड रेस्टोरेंट को खुलवाने, समुद्र तट पर व्यवसाय करने वालो को सुविधा दिलाने सहित के मुद्दें पर उपवास रखते तो जनता हजारों की तादाद में सांसद लालू पटेल का साथ देती। लेकिन लालू पटेल पिछले 9 सालों में अपने सारे वादे भूल चुके है। दमण-दीव में युवा, व्यापारी, उद्योगपति, होटल और बार एंड रेस्टोरेंट चलाने वाले, छात्र और छात्रा, सीआरजेड से जनता, अपनी ही जमीन पर घर बनाने वाले परेशान है। ऐसे में सांसद लालू पटेल को इन समस्याओं के निवारण के लिए उपवास या धरना करना चाहिए था, लेकिन लालू पटेल ने इन जनता से जुड़े मुद्दों पर लड़ना जरूरी नहीं समझा। आज सांसद लालू पटेल के आह्वान पर सिर्फ 50 लोगों का इकट्ठा होना इस बात का सबूत है कि जनता भाजपा सरकार और सांसद लालू पटेल के झूठे वादों से थक चुकी है। दमण-दीव की जनता अब सवाल करेगी और जवाब मांगेगी की आखिर आप जनता की समस्या और तकलीफों पर मौन क्यों हो? केतन पटेल ने कहा है कि भले सांसद लालू पटेल अपने दायित्वों को नहीं निभाते पर कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं और तकलीफों के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]