दमण। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 70 वे जन्मदिवस पर ( Step up foundation ) स्टेप अप फाउंडेशन (NGO) दमण ने सेवा सप्ताह में एक कड़ी ओर जोड़ते हुवे श्री मोदी जी के महत्वपूर्ण मिशन पोषण माह के तहत दमण शहर में बरुडिया शेरी की आंगनवाड़ी में कॉर्डिनेटर श्री रितेश टंडेल एवम आंगनवाड़ी वर्कर संघ मीटिंग कर 10 कुपोषित बच्चो की जिम्मेदारी ली है तथा आंगनवाड़ी में बच्चो के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन बच्चो द्वारा केक काटकर मनाया एवं सभी बच्चो को उपहार दिए।

श्री विशाल टंडेल ( Vishal Tandel ) ने उनके ( Step up foundation ) NGO को यह जिम्मेदारी देने के लिए दादरा नगर हवेली दमण दीव प्रशाशक श्री प्रफुलभाई पटेल का धन्यवाद किया और यह विश्वास दिलाया के सभी बच्चो की डॉ सौरभ मोदासिया द्वारा जो एक प्रशिद्ध पीडियाट्रिक है उनसे जांच करवा कर पोस्टिक आहार दिया जाएगा और स्वस्थ किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में श्री विशाल टंडेल ( Vishal Tandel ) भाजपा नेता और अध्यक्ष ( Step up foundation ) स्टेप अप फाउंडेशन, श्रीं रितेश टंडेल प्रोग्राम कॉर्डिनेटर दमण प्रशाशन , श्री नवीन पटेल उपाध्यक्ष प्रदेश भजपा DDD, श्री जिग्नेश पटेल प्रदेश सचिव, श्री हिरेन जोशी ,भाजपा सहर मॉडल अध्यक्ष , श्री रुद्रेश टंडेल अध्यक्ष श्री साईबाबा ट्रस्ट दमण भाजपा सहेर मंडल दमण के श्री बाबूसिंह राजपुरोहित जी महामंत्री , श्री दीपक जैन उपाध्यक्ष, मंत्री श्री सुजीत, श्री जयंत महापात्रा, श्रीमती रीमा गज्जर, श्री नीरज पांडेय संयोजक IT सेल, श्री टी सी जोशी , श्री प्रीतम पटेल, श्री देवेंद्र धोन्दे, आंगनवाड़ी बहने तथा बच्चो की माताए मौजूद रहे।