दमण। संघ प्रदेश दानह और दमण दीव प्रशासक प्रफुल पटेल की एक और पहल कामयाब रही है। अब पुर्तगाल की नागरिकता हासिल करने के लिए दमण वासियों को गोवा जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। छह महीने में ही दमण वासियों के लिए इसके लिए कैम्प लगेगा। पहले साल में एक ही बार कैम्प लगाया जाता था। लेकिन अब दो बार कैम्प लगाया जाएगा। यह कैम्प इस मंगलवार से शुरू होगा। मंगलवार सुबह 9.00 बजे से शाम 05.30 बजे तक पुर्तगाल दूतावास से आए लुईस नोरते कान्सुलेट जनरल ऑफ पुर्तगाल और उनके दो सहयोगी मोटी दमण समाहर्तालय के सभागार में पुर्तगाली नागरिकता संबंधी कागजातों की जांच पड़ताल करेंगे। इस कारण लुईस नोरते दमण और दीव तथा दानह के प्रशासक प्रफुल पटेल से शिष्टाचार भेंट भी की।
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]