
सिलवासा। नौकरशाह डॉ.अपूर्व शर्मा ( Dr. Apurva Sharma Danics Officer ) को भाजपा से जुड़े लोगों से तकलीफ मालुम पड़ती है। क्योंकि अपूर्व शर्मा ने पब्लिक हियरिंग में बगैर किसी गलती के जिस ललित पटेल को सरेआम गेट आउट किया वो ललित पटेल कट्टर भाजपाई है और बरसों से भाजपा के लिए खून-पसीना बहाकर काम कर रहा है। ललित पटेल के साथ अपूर्व शर्मा के इस दुर्व्यवहार से समर्पित भाजपाईयों में गहरा दु:ख है। भाजपाईयों से अपूर्व शर्मा का यह कोई पहला दुर्व्यवहार नहीं है। अपूर्व शर्मा ने बीते दिनों यहाँ रखोली में प्रवासियों को वतनवापसी कराये जाने के दौरान प्रदेश भाजपाध्यक्ष दीपेश टंडेल के निर्देश पर वहाँ मदद के लिए पहुँचे पूर्व भाजपाघ्यक्ष दिग्विजयसिंह परमार को सबके सामने धक्का मार कर सरेआम बेइज्जत किया था। ( Dr. Apurva Sharma Danics Officer ) अपूर्व शर्मा की इस हरकत से भाजपा की बड़ी बेइज्जती हुई थी। लोगों का कहना है कि अपूर्व शर्मा अपने दफ्तर में भी भाजपा से जुड़े लोगों से इसी बेरूखी से पेश आते हैं। यह मोदी सरकार के लिए बड़े शर्म की बात है। अपूर्व शर्मा जैसे अधिकारी यदि यहाँ रहे तो आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा को मुश्किल हो सकती है।
अभी कुछ दिनों पहले ही दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग का विडियों वायरल हुआ था, विडियों में भाजपा नेता नवीन पटेल ने कहा था की सरकारी अधिकारी जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे है इतना ही नहीं उप समाहर्ता का नाम लेकर यह भी कहा की यदि उनके पास कोई काम लेकर जाए तो वह ऐसा व्यवहार करती है जैसे कोई कुत्ता आया हो! यह मामला अवश्य ही शर्मशार करने वाला है लेकिन सोचने वाली बात यह है की जब प्रदेश में भाजपा के नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होता होगा? प्रशासन के वरीय अधिकारियों को चाहिए की सभी मामलों की जांच कर, जनता के साथ न्याय करें और जनता के साथ दुर्वहवार करने वाले अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए ऐसी मांग जनता कर रही है।