चणोद गांव के कई घरों में भरा पानी, लोगों को बांटे गये फूड पैकेट 

वापी : वापी विस्तार में गत रोज भारी बारिश होने से निचले विस्तार में स्थित घरों में पानी भर गया था. जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. घरों में पानी भर जाने के कारण घर में भोजन भी लोग नहीं बना पाये थे और उपरी विस्तार में जाकर रहने की व्यवस्था तो स्वयं ही कर ली थी. लेकिन खाने-पीने की व्यवस्था नहीं कर पाये थे. वापी के चणोद गांव के अतुल फलिया विस्तार में घरों में पानी भर जाने के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया था. जिसे लेकर देर रात तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. लेकिन इस समग्र घटना की जानकारी चणोद गांव के सरपंच जीतू माह्यïावंशी को मिलते ही तुरंत ही घरों में से पानी बाहर निकालने की व्यवस्था कर दी और कुछ ही देर में लोगों को राहत मिल गयी. उसके बाद लोगों को खाने-पीने के लिए फूड पैकेट का वितरण किया गया. रात करीब 11 बजे सरपंच ने 100 से अधिक घरों में फूड पैकेट वितरित किया. जिससे लोगों ने सरपंच जीतूभाई का आभार माना. इस फूड पैकेट वितरण में चणोद गांव के सरपंच जीतूभाई माह्यïावंशी, उपसरपंच मुकेश पटेल, तलाटी कुंदनभाई सहित मामलतदार की टीम मौजूद रही. इस दौरान कई विस्तारों में पानी भर जाने की खबर मिलते ही सरपंच ने रात में ही उन विस्तारों का जायजा लिया और पानी के निकाल की तुरंत ही व्यवस्था की गयी. इसके साथ ही उपसरपंच भी उनका हाथ बटाते नजर आये.