दीव के सरकारी अस्पताल में प्रसुति की सुविधा नहीं और बेटी बचाओं का दे रहे हो नारा: केतन पटेल

दमन की जनता के लिए उपवास करे सांसद : केतन पटेल | Kranti Bhaskar

केन्द्रशासित प्रदेश दीव के दौरे पर गये कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल के सामने दीव की महिलाओं ने प्रसुति की समस्या को उजागर करते हुए कहा कि दीव के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के अभाव में प्रसुति की सुविधा नहीं है। दीव कीमहिलाओं को या तो गुजरात के अस्पतालों का रुख करना पडता है या फिर मजबूरन घर पर ही प्रसुति करानी पडती है। महिलाओं ने बताया कि घर पर प्रसुति कराने वाली महिलाओं और जन्म लेने वाली बच्चियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए दीव के संबंधित अधिकारी से बात कर इस बारे में जानकारी प्राप्त की। मीडिया के माध्यम से दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने प्रशासन से कहा है कि दीव के सरकारी अस्पताल में तत्काल प्रसुति की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने कहा कि अगर आप सुविधा नहीं दे सकते हो तो निजी अस्पतालों में प्रसुति कराने वाली महिलाओं का संपूर्ण खर्च प्रशासन को उठाना चाहिए। केतन पटेल ने यह भी मांग की कि जिन महिलाओं को आपातकाल की स्थिति में मजबूरन घर पर ही प्रसुति करानी पडती है उनको भी सभी योजनाओं का लाभ देना चाहिए। साथ ही साथ घर पर जन्म लेने वाले बच्चों का रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। केतन पटेल ने कहा कि एक तरफ हम बेटी बचाओं की बात करते है और दूसरी तरफ सरकारी अस्पताल में हम प्रसुति की सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। केतन पटेल ने कहा कि नारा देने से बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान सफल नहीं होगा। जब तक महिलाओं को और जन्म लेने वाली बच्चियों को हम योजनाओं से जोडकर उसका लाभ नहीं देंगे तब तक यह सब जुमले ही साबित होंगे।