वापी : रविवार को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित पांचवे नेशनल शॉटकान कराटे टूर्नामेंट में वापी के कराटेबाजों ने 6 मेडल जीता है. जिसमें 2 सिल्वर एवं चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. उल्लेखनीय है कि वापी शहर में सेंसई दीपक पवार द्वारा छात्रों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जाता है. जिससे वापी शहर के कराटेबाज कई नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मेडल जीतकर नाम रोशन कर रहे है.
karate tournament, Vapiइसी क्रम में 20 अगस्त को मुंबई के अंधेरी स्पोटर््स स्टेडियम में नेशनल कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. जिसमें ओपन ब्लैक बेल्ट तथा सीनियर बेल्ट केटेगरी फाइटिंग और काता में निशा बिरेन घोषाल ने दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाते हुए कड़ी टक्कर दी. इस दौरान उन्होंने सिल्वर तथा ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. वही प्रवीण कुमार झा ने ओपन केटेगरी में खेलते हुए फाइट और काटा में ब्रॉन्ज हासिल किए. इसके बाद ओपन केटेगरी में खेलते हुए जयदीप पटेल ने भी उत्तम प्रदर्शन कर अपना और वापी शहर का नाम रोशन किया था. बता दें कि आज के दौर में मार्शल आर्ट और कराटे की कला को प्रोत्साहन की जरूरत है. ताकि हमारे भी शहर से खिलाड़ी आगे आये और शहर तथा अपने माता-पिता और गुरु का नाम रोशन कर सके.