वापी स्टेशन से आवागमन करने वाले रेल यात्रियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को बलसाड़ सांसद डॉ के सी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री पियुष गोयल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर आवेदन पत्र सौंपा।इस प्रति निधि मंडल में वापी नगरपालिका के उप-प्रमुख विट्ठल भाई पटेल व वापी स्टेशन रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य बी के दायमा शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने रेलमंत्री को मुम्बई-जयपुर सुपर फास्ट, अवंतिका एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस,मुम्बई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण गाड़ियों को वापी स्टेशन पर त्वरित ठहराव स्वीकृत करने की मांग की व रेल मंत्री को बताया कि वापी बलसाड़ सहित पडौसी संघ प्रदेश दमण व दादरा नगर हवेली के रेल यात्रियों के आवागमन का प्रमुख स्टेशन है,इसलिए यहाँ सभी महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों के ठहराव व यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की आवश्यकता है।रेल मंत्री ने सभी बातें ध्यान से सुनने के साथ ही उपस्तित रेल अधिकारियों को आश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]