वापी : प्राकृतिक जल बहाव मार्ग बंद हो जाने से कोपरली देगाम रोड पर कोचरवा गांव की 30 एकड़ फसल हर साल बर्बाद हो रही है इससे किसानो को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है PWD द्वारा कोपरली देगाम रोड बनाते समय यहां का नाला बंद कर दिया गया था कोचरवा गांव के लोगों के अनुसार नाले के कारण बरसात में पानी दूसरी और निकल जाता था लेकिन रोड बनने के बाद नाला पूरी तरह बंद हो गया और बरसात का पानी निकल नहीं पाता है परिणाम स्वरुप पानी खेतों में ही भरता है इससे गांव के कई किसानों की करीब 30 एकड़ फसल हर साल बर्बाद हो रही है इसमें किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो हो रही है गई है सड़क के बीच बंद नाले में पाइप डालकर बरसात के पानी के निकाल के लिए ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पास कर PWD से अनुरोध भी किया गया था लेकिन PWD ने कुछ नहीं किया इससे नाराज कोचरवा गांव के लोगों ने PWD कार्यपालक इंजीनियर को ज्ञापन देकर 15 दिनों में समस्या दूर करने की मांग की है अगर 15 दिनों में समस्या दूर ना होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]