वापी : हार्डवेयर और प्लाईवुड का सामान बेचने वाले व्यापारी ने उधार सामान लेकर न लौटने और बाद में पुलिस में झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है .इस संबंध में शिकायतकर्ता कि खरीदे गए सामान का बिल व अन्य कागजात लेकर व्यापारी ने उच्च अधिकारी से मिलकर भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
जानकारी के अनुसार गत दिनों गीतानगर निवासी मोहम्मद रज्जाक ने मांस हार्डवेयर एंड प्लाईवुड की दुकान के मालिक श्रवण शर्मा और उनके पुत्र के खिलाफ टाउन थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी .उसने आरोप लगाया था कि वह फर्नीचर का कामकाज करता है .और मांस हार्डवेयर दुकान से समय-समय पर उधार का सामान खरीदता है. उसके अनुसार कुछ दिन पहले लिए गए सामान के बिल की रकम पर 15% व्याज की मांग करते हुए दुकानदार ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की दूसरी तरफ दुकानदार श्रवण शर्मा ने इस आरोप गलत बताते हुए रज्जाक के खिलाफ टाउन थाने में शिकायत की है. उसने आरोप लगाया कि 8 महीने से रज्जाक पर सामान का 86 हजार रुपए बाकी है .मांगने पर हर रोज़ नए बहाने बनाता था जब रूपये देने के लिए जोर दिया तो उसने पुलिस में व्याज मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी. व्यापारी श्रवण शर्मा ने आरोप लगाया है कि बकाया माल का बिल न देना पड़े इसलिए उसने झूठा आरोप लगाया हे. श्रवण ने पुलिस उपाधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की वापी टाउन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई हे.