BJP की इस वेबसाइट के अनुसार आज भी दमण-दीव भाजपा अध्यक्ष गोपाल टेंडेल ही है।

दमण। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव भाजपा के अध्यक्ष दीपेश टंडेल है। इसी वर्ष जनवरी माह में दीपेश टंडेल को दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव भाजपा अध्यक्ष की कमान मिली थी, लेकिन दमण-दीव भाजपा की वेबसाइट http://www.bjpdamananddiu.org पर दमण-दीव भाजपा का अध्यक्ष गोपाल को बताया जा रहा है, जबकि एक अश्लील सीडी सामने आने के बाद गोपाल टेंडेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।

 

इसी वर्ष जनवरी माह में दीपेश टंडेल बने थे अध्यक्ष..

वैसे चर्चा यह भी है की दीपेश टंडेल को अध्यक्ष पद दिलाने में गोपाल टंडेल का बड़ा हाथ है अब ऐसा क्यों कहा जा रहा है तो इसके पीछे काफी लम्बी कहानी है किसी अन्य अंक में उसे भी जनता के सामने रखेंगे फिलवक्त पुनः मुद्दे पर आते है। मामला केवल वेबसाइट में दी गई गलत जानकारी का नहीं है मामला है विश्वास का। भाजपा का हमेशा डिजिटल इण्डिया का नारा रहा है, भाजपा के नेता भी अपने हर कार्यक्रम की सूचना देने के लिए फिसबुक और ट्विटर पर देते रहते है फिर सवय की वेबसाइट पर सही और सत्य सूचना उपलब्ध क्यों नहीं कराई जा रही है? कुछ समय पहले ठीक इसी तरह का एक मामला सामने आया था दमण म्युनिसिपल काउंसिल की वेबसाइट पर प्रमुख का नाम ही बदल दिया था, जब क्रांति भास्कर ने उस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो उसे ठीक किया गया।    

वैसे दमण-दीव भाजपा की वेबसाइट http://www.bjpdamananddiu.org/ देखने के बाद जब भाजपा की ओफिसियल वेबसाइट https://www.bjp.org/ देखी तो उस पर प्रदेश अध्यक्ष का नाम तो सही मिला परंतु दमण-दीव को अलग प्रदेश तथा दादरा नगर हवेली को अलग प्रदेश बताया गया है। उक्त दोनों वेबसाइट को देखने के बाद अब प्रदेश भाजपा के नेता इसे ठीक करते है या ऐसे ही चलने देते है यह तो आने वाला समय बताएगा।