वलसाड : दक्षिण गुजरात के कई इलाके पानी की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं। वलसाड जिले के सभी गांव के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात ये हैं कि महिला, पुरुष, बच्चे सुबह से ही पानी की तलाश में घर से निकल जाते हैं। पांच-पांच किलोमीटर पैदल चल कर पानी खोजते हैं, उसके बाद कहीं जाकर पीने के लिए कुछ लीटर पानी मिल पाता है। महिलाएं गड्ढों में उतर कर गंदे पानी भरने को मजबूर हैं। आदिवासी इलाकों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। वन क्षेत्रों में बनाए गए चेकडैम सूख चुके हैं। पहाड़ी इलाका होने से नदी में भी पानी नहीं बचा है। वलसाड जिले करीब सभी गांव पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं ।
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]