सिलवसा। लुहारी टाइम्स। दादरा नगर हवेली कांग्रेस के नेता प्रभु टोकिया द्वारा दिनांक 30 मई 2020 को जारी एक पत्र सामने आया है। कांग्रेस के नेता प्रभु टोकिया ने उक्त पत्र सीबीआई के निदेशक को, प्रशासक श्री प्रफुल पटेल को, ट्रांसपोर्ट विभाग के सचिव तथा उप निदेशक को, प्रशानिक एवं कार्मिक विभाग के उप सचिव तथा सतर्कता विभाग के उप सचिव को लिखा था।








उक्त पत्र में कांग्रेस के नेता प्रभु टोकिया का कहना है कि दादरा नगर हवेली आरटीओ में अभिनव दीपकभाई पटेल कि नियुक्ति में अनियमितताएँ हुए है घोटाला हुआ है। उक्त पत्र में प्रभु टोकिया ने कई आरोप लगाए है, प्रभु टोकिया का कहना है कि अभिनव दीपकभाई पटेल, दानह सांसद मोहन डेलकर का दामाद है तथा उक्त नियुक्ति में उनका भी हाथ है। उक्त पत्र में कई अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल कर मामले कि निष्पक्ष जांच कि मांग कि गई, लेकिन लगता है अब तक जांच आरंभ ही नहीं हुई। प्रशासक प्रफुल पटेल को उक्त मामले में जानकारी है या नहीं यह तो नहीं पता लेकिन उक्त मामला प्रशासक प्रफुल पटेल के कार्यालय तक अवश्य पहुँच चुका है ऐसा इस लिए कह रहे है क्यों कि उक्त पत्र प्रशासक कार्यालय को प्रतिलिपि प्राप्त होनी कि मुहर लगी है। खेर मामले में जांच कब होगी तथा प्रशासन क्या कार्यवाही करेगी? यह तो समय आने पर पता चलेगा। वैसे उक्त एक मामले से यह भी सवाल उठता है कि संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव में ऐसे और कितने अधिकारी है जिनकी नियुक्ति में अनियमितताएँ बरती गई है तथा जिनहोने घोटाला कर नोकरी प्राप्त की? वैसे उक्त सवाल के जवाब के लिए भी निष्पक्ष जांच जरूरी है फिलहाल तब तक आप दादरा नगर हवेली कांग्रेस नेता प्रभु टोकिया द्वारा जारी उक्त पत्र पढ़कर अपनी टिप्पणी नीचे कमेन्ट बॉक्स में दे सकते है।
यह भी पढ़े…
दानह RTO के बड़े अधिकारी पर प्रतिमाह करोड़ों के भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप!