वापी : वापी कांग्रेस पार्टी द्वारा गत रोज इमरान नगर के मरियम की चॉल में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस मौके पर शाम करीब 7 बजे मुस्लिम और हिन्दू समाज के लोग एकत्रित हुये. यह इफ्तार पार्टी वापी नगरपालिका के विरोध पक्ष नेता खंडूभाई पटेल की उपस्थिति में आयोजित किया गया. जिसमें सभी समाज के लोग एक होने का संदेश दिया. गत वर्षों से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. इस बारे में खंडूभाई ने बताया कि हम सभी त्यौहारों को मिल जुलकर एकता के साथ मनाते है. इस इफ्तार पार्टी में वलसाड जिला पंचायत सदस्य भाविक रमेशभाई पटेल सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]