इंटरनेट मुक्त डिजीटल पेमेंट पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक 

संघ प्रदेश दमण स्थित माछी महाजन स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को इंटरनेटमुक्त डिजिटल पेमेंट डिवाईस ऐप के बारे में जानकारी दी गयी. देश की पहली स्वदेशी पेसे नामक कंपनी के एक्सपर्ट ने डेमो कर छात्रों को ऑफलाइन डिजीटल पेमेंट करने के बारे में बताया. डेमो करने वाली कंपनी के एक्सपर्ट ने स्टूडेंट्स को सिखाया कि वे इस ऐप के जरिये अपनी कैंटीन में 5 रूपये के नाश्ते का भी डिजीटल पेमेंट कर सकते हैं. यह बहुत ही आसान और सुरक्षित है. इसके लिये यूजर्स को 200 रूपये का प्रीपेड रिचार्ज करना होगा. इसके बाद यूजर्स इस डिजिटल पेमेंट सिस्टम से भुगतान कर सकते हैं. इस संदर्भ में एक्सपर्ट अनिल वाजपेयी ने बताया कि इस डिजीटल पेमेंट सिस्टम से अभिभावक भी यह जान सकते हैं कि उनका बच्चा कहां और कितना रुपए खर्च कर रहा है. ज्ञात हो कि सरकार द्वारा डिजीटल ट्रांजेक्शन या पेमेंट मोड़ को बढ़ावा देने के बीच नित्य नयी-नयी कंपनियां अपने डिवाइस-ऐप लेकर बाजार में आ रही हैं. इनमें से कई तो ऑनलाइन वाले हैं तो कुछ बिना इंटरनेट से डिजीटल पेमेंट कराने वाली हैं. डिजिटल ट्रांजेक्शन में भुगतान करने वाली रकम को लेकर सामने आ रहे गड़बड़झाले को देखते हुए यूजर्स को बड़ी सावधानी से विश्वसनीय एवं सुरक्षित ऐप का चुनाव करना चाहिये.