दमण। संघ प्रदेश दमण के दाबेल क्षेत्र में स्थित ओधोगिक क्षेत्र में कोरोना पॉज़िटिव के 5 मामले सामने आने के बाद, दमण प्रशासन ने दाबेल तथा सोमनाथ क्षेत्र में सतर्कता के तहत दुकाने बंद करवाई। प्रशासन कि इस कार्यवाही को देखते हुए दमण कि जनता एक बार पुनः चिंता में आ गई है। ज्ञात हो कि अभी चंद दिनों पहले ही दमण को कोरोना मुक्त रखने के लिए प्रशासन कि तारीफ़ हो रही थी, जनता राहत कि सांस ले रही थी। लेकिन अब धीरे धीरे दमण में कोरोना पॉज़िटिव के मामले सामने आने से जनता के साथ साथ प्रशासन कि चिंता भी बढ़ती दिखाई दे रही है। हालांकि वाहनों कि आवाजाही और उधोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी, सिर्फ कोरोना संक्रमित क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में लोग ना जाए इस लिए यह बंद करवाया गया है।
एक के बाद एक मामले सामने आने से जहां आज दाबेल ओर सोमनाथ क्षेत्र कि दुकाने बंद कारवाई गई है वैसे ही कही पूरे दमण में लॉकडाउन ना लग जाए? यह सवाल भी जनता कि चिंता का मुख्य कारण बना हुआ है। वैसे आज जो दमण प्रशासन ने सतर्कता दिखाई है उसके लिए भी दमण कि जनता प्रशासन कि तारीफ़ ही कर रही है, जनता प्रशासन के साथ खड़ी है ओर यही उम्मीद कर रही है कि प्रशासन भी जनता के साथ खड़ी रहे, तथा जनता के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवार ना किया जाए! क्यों कि जनता को रोजगार कि भी चिंता है ओर व्यापार कि भी चिंता है। जनता कि यह चिंता इस लिए भी है क्यो कि प्रशासन कि ओर से जनता को कोई खास राहत अब तक नहीं मिल पाई है। दमण-दीव ओर दादरा नगर हवेली ग्रीन जोन में होने के कारण ( कोरोना मामला नहीं मिलने के कारण ) यहां काफी पहले लॉकडाउन तो खुल गया लेकिन कारोबार ठप रहा। पता नहीं क्यों लेकिन जनता को यह उम्मीद थी कि प्रशासन उन्हे बिज़ली बिलों में राहत देगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दमण-दीव तथा दादरा नगर हवेली से गुजरात जाने ओर अपने कर्मचारियों को गुजरात से दमण-दीव तथा दादरा नगर हवेली में लाने के लिए आवश्यक ई-पास समय पर ना मिलने के कारण भी जनता काफी परेशान चल रही है, जिस पर प्रशासन को ध्यान देने कि जरूरत है।
| Sr.No. | Consumer Category | No. of Consumer | % of Consumer | Units in MU’s | % Units Used | % of Realization of Income |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 01. | Domestic & Residential | 40502 | 74.23 | 48.24 | 4.16 | 1.99 |
| 02. | Commercial | 8297 | 15.20 | 24.83 | 2.14 | 1.85 |
| 03. | LT Industrial | 3300 | 6.04 | 141.56 | 12.22 | 12.00 |
| 04. | Agriculture | 1484 | 2.72 | 3.06 | 0.26 | 0.08 |
| 05. | High Tension | 900 | 1.65 | 935.89 | 80.76 | 83.74 |
| 06. | Others | 320 | 0.16 | 5.22 | 0.46 | 0.34 |
| Total of all categories : | 54803 | 100 | 1158.80 | 100 | 100 |
वैसे तो जब से देश में लॉकडाउन खुला है तब से दमण-दीव में तथा दादरा नगर हवेली में, प्रशासन द्वारा ई-पास के बिना किसी को एंट्री नहीं दी जा रही है, लेकिन प्रशासन के लाख प्रयास ओर सख्ती के बाद भी दमण में कोरोना का प्रवेश हो गया ओर यह सभी के लिए काफी चिंता का विषय है।
हालांकि प्रशासन पूरी तरह कोरोना से लड़ने के लिए तैयार है ओर अगले कुछ दिनों तक बड़े पैमाने पर श्रमिकों का सेंपल लेने का अभियान चलाने वाली है ताकि एक बार पुनः जल्द से जल्द दमण-दीव तथा दादरा नगर हवेली को कोरोना मुक्त किया जा सके।