लगभग 67 लाख की लागत से बनने वाली उल्टन फलिया सब जेल की सड़क का यह हाल देख कर ऐसा लगता है कि सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार लकड़ी में दीमक की तरह चिपक कर बैठ गया है जो उसे खोखला करता जा रहा है। सरकारें लाख दावे व कोशिसों के बाद भी भ्रष्टाचार सिस्टम की नसों में कैंसरयुक्त ब्लड की तरह फैलता नज़र आ रहा है! यही वजह है कि नगरपालिका सीओ मोहित मिश्रा जी के देख-रेख में बनने वाली उल्टन फलिया सब जेल की सड़क जिसका काम चंद दिन बाद पूरा हो जाएगा, निर्माण पूरा होने से पहले ही गड्ढे में तब्दील होती नजर आ रही है।
- लगभग 67 लाख की लागत से बनने वाली उल्टन फलिया सब जेल की सड़क बारिश से पहले ही होने लगी जर्जर, जांच में देरी कही इस सड़क को भी भारी बारिश का कवच ना पहना दे!
दरअसल, यह सड़क वर्षो से जर्जर हाल में थी, किसी न किसी कार्य की वजह से इस सड़क की खुदाई अनवरत जारी थी। राहगीर एवं यहां के रहवासी भविष्य में अच्छी सड़क की आस में सभी तकलीफ़ो को झेलते चले गए। लेकिन सड़क बनते ही बारिश के पहले ही उसमें होने वाले गड्ढे देख सभी निराश हो गए है। उनका सवाल है कि प्रशासन से भ्रस्टाचार कब मिटेगा? आखिर कबतक ऐसे ही जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई को पानी मे बहाया जाएगा? ऐसी सड़क बनाकर क्या फायदा जो बनते ही टूटने लगे? ऐसे कई सवाल है जो प्रशासन के सामने फन उठाए खड़े है।
बताया जाता है कि लगभग 67 लाख रुपयों की लागत से बनने वाली यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं और निर्माणकार्य के दौरान ही नई सड़कें जर्जर नजर आने लगीं। कुछ जगहों पर तो सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गयी है, जिसका खामियाजा राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
इस मामले को देखते हुए संबन्धित विभाग के आलाधिकारियों को चाहिए कि त्वरित इस मामले कोई संज्ञान ले कही ऐसा ना हो की समय बीत जाने पर उक्त सड़क की जर्जर्ता पर भी भारी बारिश का तगमा लगाकर भ्रष्ट अधिकारी एवं ठेकदार अपनी ऐशगाह आबाद रखने को कामयाब हो जाए और प्रशासन दर्शक बनी तमाशा देखती रह जाए।