प्रशासक ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं बांदोडकर स्टेडियम का किया दौरा

संघ प्रदेश दमण-दीव, दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल पटेल ने बुधवार को दमण स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पेलक्स एवं बांदोडकर स्टेडियम का दौरा किया. जहां पर उन्होंने खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरे में प्रशासक के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार दमण-दीव एवं दानह के प्रशासक प्रफुल पटेल ने बुधवार को मोटी दमण स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं नानी दमण स्थित बांदोडकर स्टेडियम का दौरा किया. इस दौरान मोटी दमण के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिम, स्वीमिंग पुल, बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण कर जल्द से जल्द दमण के बच्चों हेतु अल्ट्रा मॉडर्न बनाने का आदेश दिया. साथ ही नानी दमण बांदोडकर स्टेडियम को जल्द से जल्द डेवलप कर लोगों के लिए खोलने को कहा. इस दौरान प्रशासक के साथ उनके सलाहकार एस.एस.यादव, डी.ए.सत्या, समाहर्ता संदीप कुमार, पर्यटन विभाग की सचिव पूजा जैन एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहें.