दमण नपा ने विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराएं इंस्टाकेबिन टॉयलेट 

संघ प्रदेश दमण में नगरपालिका द्वारा विभिन्न जगहों पर इंस्टाकेबिन टॉयल उपलब्ध कराया गया है. ताकि दमण शहर को पूरी तरह से खुले में शौच मुक्त बनाया जा सके. उल्लेखनीय है कि दमण शहरी विस्तार को पूरी तरह से खुले में शौच मुक्त का निर्णय ले चुकी दमण म्युनिसिपल काउंसिल ने विभिन्न स्थानों पर इंस्टाकेबिन टॉयलेट ब्लॉक रखवाये है. ताकि राहगीर सहित के लोग खुले में शौच न करें और दमण शहर गंदगी से मुक्त रहें. दमण नपा अध्यक्ष शौकत मिठाणी एवं उनकी टीम तथा सीओ वैभव रिखारी ने स्वच्छता अभियान के तहत कवायद शुरू करते हुए दमण शहरी विस्तार में अस्थायी इंस्टाकेबिन टॉयलेट ब्लॉक रखवाये. जिसमें लाइट हाउस, मोटी दमण जेटी गार्डन, बांदोडकर स्टेडियम, बस डिपो, नानी दमण श्मशान भूमि निकट एवं नानी दमण जेटी गार्डन के पास टॉयलेट ब्लॉक रखवाये गये है. ताकि दमण खुले में शौच मुक्त शहर बन जाये.