दमण-दीव प्रशासन से पहले अधिकारी ले आए अपना मेडिकल कोलेज़?

संध प्रदेश दमण-दीव व दादरा नगर हवेली में इन दिनों मेडिकल कोलेज़ की चर्चा ज़ोरों पर है, अभी कुछ समय पहले ही सरकार ने दादरा नगर हवेली में 150 सीट वाले, मेडिकल कोलेज़ की स्वीकृति दी थी। मेडिकल कोलेज़ का शिलान्यास प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। जनता के लिए यह बड़ी उपलबद्धि रही।
लेकिन किसे पता था जनता को जिस उपलब्धि के सालों इंतजार करना पड़ा वह उपलब्धि दमण के अधिकारी बहोत पहले ही हासिल कर चुके है और दमण प्रदेश के बाहर अन्य प्रदेश में मेडिकल कोलेज़ में भागीदारी रख अपना मेडिकल कोलेज़ चला रहे है, यह बात काफी चौकाने वाली है लेकिन जानकारी यही कहती है। हालांकि दमण के बाहर हम जिस मेडिकल कोलेज़ के बारे में बात कर रहे है उस कोलेज़ के कुल कितने मालिक है भागीदार है उनके नाम क्या है इस पर क्रांति भास्कर की टीम अपनी पड़ताल कर रही है क्रांति भास्कर को उक्त मेडिकल कोलेज़ से संबन्धित कई दस्तावेज़ भी मिले है जिनकी सत्यता को लेकर क्रांति भास्कर की ख़ोज-परख जारी है, प्राप्त दस्तावेजों के सत्यता की पड़ताल के बाद, क्रांति भास्कर इस मामले का पूरा सच जनता और प्रशासन के सामने रखेगी। शेष फिर।