सिलवासा : 5 दाताओ के जरिए 5 बच्चियों को गोद लिया।

सिलवासा। दिनांक 27 सितम्बर के दिन खानवेल जिले के रुदाना पंचायत पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भारत सरकार की योजना के तहत सुकन्या समृद्धि अभियान योजना की जानकारी दी गई। ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री की योजनाओं की जानकारी के उद्देश्य के साथ कदम बढ़ाते हुए महिला मोर्चा की टीम द्वारा एक नई शरूआत की गई है। रुदाना पंचायत के इस कार्यक्रम में 5 दाताओ के जरिए 5 बच्चियों को गोद लिया गया।

5 girls adopted through 5 donors in Silvassa 5 girls adopted through 5 donors in Silvassa 2

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा उपाध्यक्षा डॉ प्रमिला जोशी उपाध्याय, सचिव गीताबेन, सचिव कुमुद बेन, खानवेल जिला उपाध्यक्ष कल्पना बेन, जया बेन, लता बेन, लाड़कभाई, लक्ष्मण भाई, ईश्वर भाई,सुरेश भाई और गल्लू भाई  के साथ गॉंव के लोग उपस्थित रहे थे।