दमण की Hotel Sea View का सच, जल्द जनता के सामने!

संघ प्रदेश दमन-दीव समुन्द्र किनारे बसा एक सुंदर पर्यटक स्थल है, यहां कई आलीशान होटले भी स्थित है जो पर्यटको के आकर्षण का केन्द्र रही है। जिस तरह दमण में होटलो की भरमार है उसी तरह दमण में उधोगों की भी भरमार है, उक्त प्रदेश में छोटे बड़े कई उधोग है। वैसे मामला उधोगों का नहीं है बल्कि एक ऐसे होटल का है जो दमण-दीव के जाने-माने नेता द्वारा चलाया जाता है। वैसे तो दमण में कई होटले है लेकिन अब उनही होटलो में से देवका रोड़ पर स्थित होटल सी-व्यू को लेकर एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। पिछले कई वर्षों से सी-व्यू होटल, दमण-दीव भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल चला रहे है, अभी कुछ समय पहले होटल का नवीनीकरण भी किया गया था, उक्त होटल में बार भी है। सवाल यह है की होटल का असली मालिक कौन है? यह सवाल भले-ही अजीब सा लगे, लेकिन ऐसे कई और अजीबों-गरीब सवाल है जिनका जवाब मिलना अभी बाक़ी है।

क्रांति भास्कर को उक्त होटल से संबन्धित काफ़ी चौकाने वाले दस्तावेज़ मिले है, दस्तावेज़ों को देखकर यह तो स्पष्ट हो जाता है की होटल के मालिक गोपाल टंडेल नहीं है, लेकिन क्या होटल के असली मालिक को, होटल में चल रहे बार एण्ड रेस्टोरेन्ट के बारे में पता है? यह सवाल भी भले-ही आपको अजीब सा लगे, लेकिन उक्त होटल से संबन्धित जो दस्तावेज़ क्रांति भास्कर को मिले है उन्हे देखकर तो यह सवाल काफ़ी वजबीय लगता है, वैसे उक्त मामले में मिले दस्तावेज़ों के सत्यता की पड़ताल अभी जारी है, क्रांति भास्कर जल्द पड़ताल कर मामले का पूरा जनता के सामने रखेगी। शेष फिर।