25 जनवरी बुधवार को पारडी में औद्योगिक इकाईयों के हित में त्रिपक्षीय करार हुआ. जिससे वलसाड जिला के औद्योगिक इकाईयों को बल प्रदान होगा. जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद, गांधीनगर, ग्रीनडोट वलसाड एवं पारडी की मेगापेट कंटेनर के बीच यह त्रिपक्षीय करार 25 जनवरी-2017 को मेगापेट कंटेनर्स प्रा.लि. प्लाट नंबर जी/3/1, जीआईडीसी इंडस्ट्रीयल एस्टेट पारडी बालदा, तालुका पारडी, जिला वलसाड में किया गया। इस अवसर पर एनपीसी के राहुल किरकिरे, ग्रीनडोट के तरुण पटेल, सपना इंडस्ट्रीज के रुपम अग्रवाल, पैकवेल इंडस्ट्रीज के बकुल गौर, मेगा पेट कंटेनर प्रा.लि. के मि. भार्गव, टाईडेन्ट पेपर बोक्स के हार्दिक देसाई, पैसेफिक लेमिनेट्स के मि. भगवान और ओरिअन के शितांश पटेल उपस्थित थे।
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]