वापी, सं. वापी के पास मोराई विस्तार में स्थित एक पेपर मिल में आग लगने पर जिला भर की फायर टीम सहित कामदारों में भगदड़ मच गई थी. जानकारी के अनुसार मोराई स्थित श्री अजीत पेपर मिल के गोडाउन में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे के करीब भीषण आग लगी. इससे पहले की फायर को बुलाया जाए गोडाउन में रखे तैयार पुठ्ठïे के पेपरों तक पहुंची आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही अंतराल में पुरे गोडाउन में आग फैल गई. वापी टाउन, जीआईडीसी, पारडी सहित के फायर फायटरों ने देर नहीं करते हुए तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गये लेकिन ढ़ाई घंटों की मशक्कत के बाद भी जिला भर के तकरीबन 9 जितने फायर फायटर आग पर काबू नहीं पा सके. बरहाल देर शाम तक आग पर काबू पाने के लिए फायर फायटर द्वारा मशक्कत की जा रही थी और कंपनी प्रबंधन आग लगने का कारण पता नहीं कर पाए थे.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]