दमन से अब भी गुजरात में शराब तस्करी जारी, वापी में अवैध शराब के साथ दो गिरफतार।

वापी : एलसीबी की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफतार किया है. जानकारी के अनुसार वलसाड पुलिस अधीक्षक के सूचना एवं एल.सी.बी. वलसाड के इंचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर एम.एम.सरवैया के मार्गदर्शन में एल.सी.बी. स्टॉफ वापी विस्तार में पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस कांस्टेबल अजयभाई को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने वापी भड़कमोरा, मोटी सुलफड धोडियावाड़ में से आरोपी स्वप्नील उर्फ बाबु मनु कोली पटेल तथा रणजीत नंदू प्रसाद, दोनों रहवासी-मोहनगाम, पलसेट फलिया, ता. उमरगांव, जि.वलसाड को पकड़ा. यह दोनों एक-दूसरे की मदद से अपनी बजाज पल्सर मोटरसाईकिल संख्या जीजे-15-बीएफ-3608, जिसकी कीमत करीब 50,000 है उसपर 7 पुठ्ठा के बॉक्स में क्रिम्पीस स्पेशल व्हीस्की की 180 मि.ली. वाली बाटल नंग 336, जिसकी कीमत करीब 16,800 रूपये तथा एक मोबाइल फोन कीमत करीब 5000 रूपये सहित कुल मिलाकर 71,800 रूपये का मुद्दामाल कब्जे में किया और दोनों से पूछताछ के दौरान यह प्रोही. का जत्था डूंगरा विस्तार में प्रोही. का धंधा करने वाली एक महिला को देने के लिए लाये होने की बात कही. इस बारे में पुलिस कांस्टेबल अजय अमलाभाई ने वापी टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. आगे की जांच वापी टाउन पुलिस कर रही है.